हिन्दुस्तान की शान है हिन्दी,
हम सब का अभिमान है हिन्दी।
देश का गौरव बढ़ाती हिन्दी,
सबके दिल पर छा जाती हिन्दी।
भाषा है ये इतनी प्यारी,
सब भाषाओं से है न्यारी।
भावनाओं को व्यक्त कराती,
अन्तर्मन को ही छू जाती।
सोच,विचार,दिमाग में हिन्दी,
मेरे हर अहसास में हिन्दी।
ये बीड़ा हमें उठाना होगा,
खोया सम्मान दिलाना होगा।
जन जन में जागे अहसास,
दर्जा इसका है कुछ खास।
आओ हिन्दी को दें वही प्यार,
जिसकी रही वो सदा हकदार।
केवल शब्दों में ही न करें बखान,
दिल से करें हिन्दी का सम्मान।
हिन्दी दिवस पर विशेष……….
सरिता सेठी

