संतुलन ज़रूरी है,
चाहे प्रकृति का हो या रिश्तों का।
दोनों का ही संतुलन खो जाता है,
जब सोचने लगता है इंसान,
केवल अपने बारे में,
अपना फायदा सोचते सोचते
वो निकल जाता है बहुत दूर।
प्रकृति हो या रिश्ते,
कब तक दोहन स्वीकार करते हैं।
आखिर एक दिन बदला ज़रूर लेते हैं।
फिर रह जाता है इंसान,
निरीह और अकेला।
इसलिए संभल जा ऐ इंसान,
जीवन में संतुलन बनाना बहुत ज़रूरी है।
प्रकृति का संतुलन तुझे शारीरिक संबल देगा
और रिश्तों का संतुलन देगा मानसिक संबल।

